ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डायबिटीज पेशेंट्स अवॉयड करें ये चीज़ें

हाई ब्लड शुगर की वजह से किडनी को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए खानपान में परहेज करना जरूरी है। इस समस्या से पीड़ित लोगों को खाने में ज्यादा चीनी के साथ-साथ ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। अपने आहार में ताजा फलों, साबुत अनाज, सब्जियों को शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक-तत्व मिलते हैं और ज्यादा कैलोरी के सेवन से भी बचा जा सकता है।

छोड़नी होगी स्मोकिंग : नॉर्मल इंसान भी अगर स्मोकिंग करता है तो उसके फेफड़ों, किडनी आदि अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में स्मोकिंग से डायबिटीज के मरीजों की सेहत पर काफी बुरा असर होता है और यह असर बहुत तेज रफ्तार से होने लगता है जिससे किडनी के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल : ब्लड शुगर लेवल की जांच करके तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयों के सेवन, सही खानपान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं।

डेली एक्सरसाइज है जरूरी : डायबिटीज के मरीज चाहते हैं कि उनकी किडनी स्वस्थ रहे तो उसके लिए उन्हें रोजाना एक्सरसाइज करनी होगी। दौड़ना, तेज चलना, तैराकी जैसी एक्सरसाइज मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। एक्सरसाइज करने से शुगर लेवल तो कंट्रोल रहता ही है साथ ही किडनी के खराब होने की संभावना भी कम हो जाती है।दवाइयों को लेना न भूलें : भले ही आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो और अच्छी सेहत के लिए उपयुक्त स्तर पर हो, लेकिन आपके लिए नियमित तौर पर दवाइयों का सेवन करना जरूरी है। अगर एक भी दिन दवाई छूटी तो इसका प्रभाव आगे अलग ढंग से दिखने लगता है। किडनी जैसे शरीर के दूसरे ऑर्गन प्रभावित हो सकते हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.