ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अलविदा जनरल बिपिन रावत! संसद में बयान देते हुए भर आया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गला, रखा गया मौन

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री गुरुवार को संसद में कुन्‍नूर में बुधवार को हुए हेलीकाप्‍टर हादसे की जानकारी दे रहे हैं। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सीडीएस की पत्‍नी भी शामिल हैं। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह ही बच सके हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

संसद को इस हादसे की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीसी जनरल बिपिन रावत बुधवार को कुन्‍नूर के आर्मी सर्विस कालेज में संबोधन के लिए जा रहे थे। 11:48 पर इस हेलीकाप्‍टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 12:15 बजे इस हेलीकाप्‍टर को लैंड करना था। उड़ान के कुछ देर बाद करीब दोपहर 12:08 बजे ही उनके हेलीकाप्‍टर का संपर्क एटीसी से टूट गया। बाद में स्‍थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी थी। वहां पर पहुंचने पर उन्‍हें हेलीकाप्‍टर का पता ला। हादसे के तुरंत बाद स्‍थानीय लोगों ने वहां पर राहत कार्य चलाया गया। वहां पर रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया गया।

वहां से जितने भी लोगों को निकाला गया उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। उनको बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। राजनाथ ने कहा कि देश उनको कभी नहीं भूलेगा। बयान देते समय रक्षा मंत्री की आवाज दुख से भर्रा रहा था।

कल इस खबर को सुनकर पूरा देश स्‍तब्‍ध रह गया था। देश और विदेश से भी सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया गया है। शोक व्‍यक्‍त करने वालों में पाकिस्‍तान आर्मी के जनरल कमर बाजवा भी शामिल हैं।

बता दें कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों का निधन बुधवार को कुन्‍नूर में हेलीकाप्‍टर क्रैश में हो गया था। उनके साथ उनकी पत्‍नी और 11 अन्‍य लोगों की भी मौत इस हादसे में हो गई है। करीब 12:20 बजे जब ये हादसा हुआ, उसके बाद से ही हर कोई जानना चाह रहा था‍ कि सीडीएस बिपिन रावत कैसे हैं। लोग अपने टीवी सेट पर लगातार इसकी जानकारी ले रहे थे।

सभी को उम्‍मीद थी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब सदन को इस बारे में जानकारी देंगे तो कुछ खुलासा हो सकेगा। लेकिन उनके पहले साउथ ब्‍लाक जाने और फिर वहां से सीधे सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर जाने के बाद लोगों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। यही हुआ भी। शाम को इंडियन एयर फोर्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि हेलीकाप्‍टर हादसे में मारे गए 13 लोगों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शामिल थे। इस खबर से देशवासियों की आंखें नम हो गईं। आज रक्षा मंत्री इस हादसे पर सदन में बयान देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.