रेप केस: ADRM गौरव सिंह पर एक्शन लेने के बजाए रेलवे ने भोपाल से चेन्नई किया ट्रांसफर
भोपाल। रेप के आरोप में फंसे ADRM गौरव सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केस दर्ज होने के बाद रेलवे बोर्ड ने गौरव को भोपाल से चेन्नई ट्रांसफर कर दिया है। जांच को प्रभावित न कर सकें, इसलिए गौरव सिंह का 1400 किलोमीटर दूर तबादला किया गया।
एडीआरएम गौरव सिंह को डब्ल्यूसीआर (WCR) से साउथर्न रेलवे चेन्नई हेड क्वार्टर भेजा गया है। साथ ही गौरव पर मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। अभी वो फिलहाल फरार चल रहे हैं।
ये है पूरा मामला
भोपाल डिवीजन के एडीआरएम गौरव सिंह के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने थाने में रेप का केस दर्ज करवाया है।होशंगाबाद में महिला कर्मचारी ने अपने हाथ की नस काट ली थी। जिसके बाद सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस से पूछताछ की। महिला ने अपने साथ रेप होने का बयान दिया था। पुलिस ने बयान के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से ADRM गौरव सिंह लापता हो गए हैं।
इससे पहले गौरव सिंह के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत हुई थी। हरदा के कोतवाली थाने में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। एडीआरएम पर विभाग के कई महिला कर्मचारियों ने भी उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं सीनियर डीएसटी रहते हुए दो करोड़ के घोटाले के मामले में भी गौरव सिंह का नाम सामने आया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.