पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज का लेटेस्ट दाम
ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का आज सुबह भाव गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो एक दिन पहले तक 112 डॉलर के आसपास था. ऐसे में तेल कंपनियों पर भी दबाव घटा और आज लगातार 35वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने रहे.
नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद कंपनियों को भी राहत मिली है और आज करीब 35 दिनों बाद भी तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.
ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव आज 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जो सोमवार सुबह 112 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रहा था. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों पर भी बोझ कुछ कम हुआ और घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने रहे. मुख्य आर्थिक सलाहकार भी कह चुके हैं कि अगर क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाते हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.