ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऐसे कैसे पूरा होगा PM मोदी का सपना?: आवास स्वीकृत करने के बदले रोजगार सहायक ने ली 5 हजार रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

पन्ना। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए पीएम आवास योजना चला रखी है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह योजना पंचायत कर्मियों की कमाई का जरिया बन गई है। योजना का लाभ देने के लिए गरीब हितग्राहियों से पैसे लिए जाते हैं। ताजा मामला पन्ना जिले से आय़ा है। जहां लोकायुक्त की टीम ने आवास स्वीकृत करने के एवज में एक रोजगार सहायक को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जनपद पंचायत पवई के ग्राम गुढा के रोजगार सहायक को सागर लोकायुक्त ने एक हितग्राही से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दरअसल, रोजगार सहायक ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने के एवज में आवेदक से रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त से कर दी।

वहीं आज लोकायुक्त की टीम ने रोजगार सहायक को फरियादी से 5 हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.