ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब एटीएम पर ₹25 लाख से ज्यादा के सिक्के बेच सकेंगे ग्राहक, Tanishq लेकर आया ‘Gold Coin ATMs’

Tanishq Launches Gold Coin Atm’s: तनिष्क (Tanishq) ने अक्षय तृतीया के मौके पर कंपनी ने ऐसी मशीनें लॉन्च की हैं, जो देशभर में अपने 21 फ्लैगशिप स्टोर्स में 1-2 ग्राम सोने के सिक्के खरीद सकेंगे.

Tanishq Launches Gold Coin Atm’s: इन्वेस्टमेंट (Investment Plan) के रूप में कई समय से आम ग्राहक सोने के सिक्के (Gold Coin) की खरीददारी करता आया है. अब ग्राहकों के लिए ये खरीददारी और भी आसान होने वाली है. जिस तरह ग्राहक ATM से पैसे निकाल सकते हैं, ठीक उसी तरह अब सोने के सिक्के को भी आप एटीएम से खरीद सकते हैं. बता दें टाटा ग्रुप की ज्वैलरी सब्सिडियरी तनिष्क (Tanishq) ने हाल ही में अपने स्टोर्स में गोल्ड डिस्पेंसिंग (Gold-Dispensing) मशीनें लॉन्च की हैं.

बता दें इस हफ्ते की शुरुआत में तनिष्क (Tanishq) ने अक्षय तृतीया के मौके पर कंपनी ने ऐसी मशीनें लॉन्च की हैं, जो देशभर में अपने 21 फ्लैगशिप स्टोर्स में 1-2 ग्राम सोने के सिक्के खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं क्या है ये गोल्ड ATM और कैसे करता है काम.

कैसे काम करेंगी मशीनें

टाइटन के ज्वैलरी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चावला ने हेक्कन हेराल्ड से बात करते हुए बताया कि, ‘तनिष्क गोल्ड कॉइन एटीएम कहीं न कहीं बैंक एटीएम की तरह ही दिखता है. अगर एक बार कस्टमर वांछित ग्राम सोने के सिक्के को सेलेक्ट कर लेते हैं, तो मशीन पैसे के बारे में डीटेल देती है, जिसके बाद पेमेंट करने के लिए कई तरह के ऑप्शंस नजर आएंगे. पेमेंट जब पूरी हो जाती है, तो ये गोल्ड काइन एटीएम पैक किए गए सोने के सिक्कों को बाहर निकाल देती है.

जानिए कहां लगी है ये ATM मशीन

तनिष्क अपने ग्राहकों के लिए सुविधा को और आसान बनाने के लिए’गोल्ड कॉइन एटीएम’ लेकर आया है. हाल ही में तनिष्क ने अपने कई शोरूम्स में गोल्ड डिस्पेंसिंग मशीनें (Gold Disappearing Machines) लॉन्च की हैं. इन मशीनों में से 1 ग्राम और 2 ग्राम के सिक्के लिए जा सकते हैं. अगर गिनती की बात करें, तो अभी देश में तनिष्क के 21 शोरूम में ऐसी मशीने लगाई गई हैं. इन मशीनों से अभी तक 25 लाख रुपये के सोने के सिक्के बिक चुके हैं.

भीड़ से होगा बचाव

टाइटन के ज्वैलरी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चावला का कहना है कि अक्षय तृतीया और अन्य ऐसे ही खास दिनों में ज्यादा भीड़ होने की वजह से 1 या 2 ग्राम का सोने का सिक्का खरीदने वाले ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर ऐसा नहीं हुआ. कई लोगों ने सिक्के की खरीददारी के लिए गोल्ड काइन एटीएम मशीन का इस्तेमाल किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.