हरिजन एक्ट में फरार आरोपी दतौली इलाका से गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास जिला चेनारी थाना अंतर्गत दतौली गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एस.सी/एसटी एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उक्त आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था|
थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया की कुछ महीने पहले दतौली गांव के रघुवर राम ने स्थानीय थाना में आगलगी का प्राथमिकी दर्ज कराया था। चेनारी थाना कांड सं 84/22 में पवन बिंद, पिता- श्री बिंद अरोपी था। अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर आज की बीती रात दतौली गांव में अभियुक्त के घर पर छापेमारी किया और फरार आरोपी को पकड लिया