ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को ‘आंद्रे रसेल मोड’ में बल्लेबाजी करने की दी सलाह

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL के मौजूदा सीजन में टीम की जीत में योगदान देने में नाकाम रहे हैं। वह तेज शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में लगातार संघर्ष करते दिखे हैं। इसे देखते हुए पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने पंत को खास सलाह दी है। पूर्व क्रिकेटर और IPL में कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने कहा कि ऋषभ पंत को टी-20 प्रारुप में ‘आंद्रे रसेल मोड’ में बल्लेबाजी करने की जरूरत है। उन्हें अपनी रफ्तार को कम करने की आवश्यकता नहीं है और एक बार जब वह लय में हों तो उन्हें उसे जारी रखने की जरूरत है जिससे वह अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए अधिक मुकाबले जीत पाएं।

शास्त्री ने कहा, “अपनी नजर बनाए रखो, तुम अच्छे शॉट खेल रहे हो, अधिक मत सोचो। इससे फर्क नहीं पड़ता कि गेंदबाज कौन है, अगर उसे शॉट लगाना है तो लगाओ। किसे पता, आप लोगों की उम्मीद से ज्यादा टीम के लिए मैच जीत जाओ।” रवि शास्त्री ने करैबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की बात करते हुए कहा, “रसेल बहुत ज्यादा चालाक है। अगर वह मूड में है तो खतरनाक है। उसे कोई रोक नहीं पाएगा। वह सबको मारेगा।” उन्होंने कहा, “ऋषभ भी ऐसा करने में सक्षम है और मुझे उम्मीद है कि वह इस तरीके से सोचेगा और टी-20 में स्पेशल पारी खेलेगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.