ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी से परेशान JDU नेता पहुंचे नीतीश से फरियाद लगाने, बोले.. मेरी बीवी का है नक्सली कनेक्शन

पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जेडीयू के एक नेता ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश से अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। खास बात यह है कि जेडीयू के इस नेता को किसी और से नहीं बल्कि अपनी पत्नी से ही खतरा है। अपने माता-पिता, बहन और बेटा-बेटी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जेडीयू के नेता का नाम अवधेश लाल देव है। अवधेश लाल दरभंगा के बहादुरपुर थाना इलाके के मेघना गांव के रहने वाले हैं। अवधेश लाल देव का आरोप है कि उनकी पत्नी का नक्सली कनेक्शन है और इसी वजह से पूरा परिवार दहशत में जी रहा है

अवधेश लाल देव जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर हैं। उनका कहना है कि मैं पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं और पदाधिकारी भी इसलिए नीतीश कुमार से गुहार लगाने आया हूं। अवधेश का कहना है कि 2006 में उसकी शादी बहेरी थाना इलाके के पकड़ी गांव में हुई थी। अवधेश का आरोप है कि उसकी पत्नी नक्सली संगठन के कमांडर मनोज लालदेव के बहकावे में आकर काम कर रही है। नक्सली कमांडर मनोज लालदेव जैसा कहता है उनकी पत्नी वैसा ही करती है। जेडीयू नेता के मुताबिक के कई दफे मामला थाने और कोर्ट कचहरी तक के जा चुका है। उनका पत्नी के साथ से जो विवाद रहा है इस मामले में समझौता भी हो चुका है। 2012 में भी उनके ऊपर मनोज लाल देव ने एक झूठा मुकदमा कराया था। अवधेश लाल देव का कहना है कि वह अपने बेटे और बेटी को पटना में रहकर पढ़ा रहे हैं लेकिन बार-बार पत्नी की तरफ से परेशान किया जा रहा है

अवधेश के मुताबिक के बीते 23 अप्रैल को मनोज लालदेव 50-60 की संख्या में नक्सलियों के साथ उसके घर पहुंचा था और मेरे पूरे परिवार को घेर कर धमकी दी। मैंने जिले के पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ था। पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। मैंने डीजीपी से गुहार लगाई लेकिन डीजीपी ने कोरोना का हवाला देकर मिलने से इनकार कर दीया

Leave A Reply

Your email address will not be published.