ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेजस्वी के पैदल यात्रा पर मंगल पांडेय ने ली चुटकी, कहा- चुनाव हारने के बाद भी कई यात्रा का आह्वान नेता प्रतिपक्ष ने किया था

पटना में बीजेपी द्वारा आयोजित सहयोग कार्यक्रम में स्वास्थ्य से जुड़े मामले आये। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया। कोरोना से दो लोगों की मौत के बाद अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मामला भी सामने आया। मृतक के आश्रित खुद सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मुआवजे का आश्वासन दिया। इस मामले को विभागीय स्तर पर दिखाने का निर्देश मंगल पांडेय ने दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोगों को जो सहयोग की जरूरत थी वो किया जा रहा है। वही तेजस्वी यादव के पैदल यात्रा पर मंगल पांडेय ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था तब भी नेता प्रतिपक्ष ने कई यात्रा निकालने का आह्वान किया था लेकिन वो यात्रा कही देखने को नहीं मिली।

सहयोग कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में कोरोना के केसेज कम हो गये है लेकिन इसे लेकर एक मानस बनता जा रहा है कि शायद कोरोना खत्म हो गया है। जिसके कारण लोग चेहरे पर मास्क लगाना छोड़ दिए है और कोरोना गाईडलाइन का भी पालन नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमें संयमित व्यवहार रखना चाहिए क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने देश और बिहार में संकल्प लिया है कि 2025 तक टीबी को खत्म किया जाएगा। इसके लिए विशेष तौर पर कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। टीबी के मरीजों को चिन्हित तक उन तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाया जा सके इस पर काम हो रहा है

जातीय जनगणना को लेकर नेता प्रतिपक्ष पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे इस सवाल पर मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं कुछ भी कर सकते हैं। राजनीतिक रूप से किसी के कुछ करने पर तो रोक नहीं है। कुछ भी कहने और कुछ भी कार्यक्रम करने का  लोकतंत्र में सभी को आजादी है। तेजस्वी पर चुटकी लेते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम जब आया था और उनकी पार्टी की हार हुई थी तब उस वक्त भी कई यात्राओं की चर्चा तेजस्वी ने की थी लेकिन वो यात्रा अब कही देखने को नहीं मिली। हर बार की तरह इस बार भी वे यात्रा निकालने का ऐलान कर रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.