ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

छत्तीसगढ़ में निकायों में जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के दो अभियान को एक साथ चलाएंगे

रायपुर। निकाय चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अब पार्टी के दो अभियानों को एकसाथ चलाने की जिम्मेदारी है। दोनों अभियान 2023 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।

निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को संगठन पार्टी के अभियानों में उपयोग करना चाहता है। विधानसभा चुनाव-2023 के लिए पार्टी का रोडमैप बनाने को तीन जनवरी को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी।

जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन को दो अभियान की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया था। पहला सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार करना। सदस्यता अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बूथ, सेक्टर और जिला कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच रुपये की रसीद काटकर लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाएंगे

प्रदेश कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 10 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों का दावा है कि अभी प्रदेश में कांग्रेस करीब सात लाख सदस्य हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति ने संगठन के लिए दूसरा अभियान राज्य सरकार को मजबूत करने के लिए दिया है। दूसरे अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ, सेक्टर और जिला कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित पंपलेट देकर राज्य सरकार के अच्छे कामों का प्रचार करेंगे।

बूथ और जिला कमेटियों को सदस्या बुक मिली

बूथ और जिला कमेटियों को सदस्यता बुक उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आए सभी जिलाध्यक्षों को सदस्यता अभियान को गंभीरता से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला और बूथ कमेटियों को सदस्यता बुक भी उपलब्ध करा दी गई है। हर बुक में 25 पन्नें हैं। मतलब हर बुक में 25-25 सदस्य बनेंगे।

रवि घोष – प्रदेश महामंत्री व प्रभारी, सदस्यता अभियान

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.