ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त चाहते हैं लेकिन ये कारण बन रहे हैं रुकावट! फटाफट निपटा लें बाकी काम

PM Kisan Nidhi 11th Installment: देश में बड़ी संख्या में लोग कृषि पर निर्भर करते हैं. भारत की जीडीपी में कृषि का हर साल करीब 18 प्रतिशत का योगदान रहता है. ऐसे में किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने एक बेहद खास योजना की शुरुआत की है. इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi).

इस योजना के जरिए हर साल किसानों को केंद्र सरकार द्वारा 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. इन 6,000 रुपये को सालाना तीन किस्तों में किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाता है. अब तक इस योजना की 10वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है. जनवरी के महीने में इस योजना की 10वीं किस्त जारी की गई है. अप्रैल के महीने से ही किसानों को इस योजना की 11वीं किस्त का इंतजार (11th Installment of PM Kisan Scheme) है. लेकिन, अब तक सरकार द्वारा योजना की 11वीं किस्त के 2,000 रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर नहीं किए गए हैं.

बता दें कि 11वीं किस्त को लेकर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. योजना के किस्त के पैसे देरी से मिलने के पीछे कई कारण हैं. सरकार ने अब पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी (eKYC) को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए सरकार द्वारा 31 मई तक की डेडलाइन दी गई है. तो चलिए हम आपको उन कारणों के बारे में बताने वाले हैं जिसके कारण अब तक आपको पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है.

बता दें कि पिछले साल तक सरकार ने ई-केवाईसी (E-KYC in PM Kisan Scheme) को अनिवार्य नहीं किया था. लेकिन, इस साल से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य बना दिया है. ऐसे में 31 मई तक सरकार ने सभी किसानों को केवाईसी को पूरा करने को कहा है. ऐसे में इस कारण भी 11वीं किस्त मिलने में देरी हो रही है.

इसके साथ ही कई जांच में यह भी पता चला है कि पीएम किसान योजना का लाभ ऐसे लोगों को मिला है जो इस योजना के लिए अपात्र हैं. कई सरकारी नौकरी वाले लोगों को इस योजना के पैसे मिले हैं. ऐसे में सरकार ने इन लोगों से वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कारण 11वीं किस्त मिलने में देरी हो रही है.

पहले इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिल सकता था जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन थी. लेकिन, सरकार ने इस लिमिट को हटा दिया है. ऐसे में कई नए किसान भी योजना में अपना आवेदन (Application for PM Kisan Scheme) दे सकते हैं.

सरकार ने इस साल से किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) को पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) से जोड़ने का फैसला किया है. ऐसे में इस कारण भी पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी करने में देरी हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.