तेज धूप के साथ हुई सुबह की शुरुआत
मेरठ । पूरे वेस्ट यूपी में गुरुवार से भीषण गर्मी पड़ने के संकेत हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लू का सामना भी करना पड़ेगा। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। वहीं बुधवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई थी। मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। पांच दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी के आसार बन रहे हैं। मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.7 और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान भी 40 डिग्री के पार जा सकता है। मेरठ में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति वहीं मंगलवार को पारा अधिक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को सुबह के समय हवा की दिशा पूर्वी रहने के साथ प्रति घंटा 14/18 किमी और दोपहर से हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी गति की प्रति घंटा 11/18 किमी हवा की रफ्तार रहेगी। इसके अलावा आर्द्रता 45 प्रतिशत रहेगी। शनिवार को आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 54 न्यूनतम प्रतिशत 35 दर्ज किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.