ब्रेकिंग
कोलकाता रेप केस: क्या आरोपी को बेल दे दें? कोर्ट में CBI के वकील के नदारद रहने पर जज हुईं नाराज हिमाचल प्रदेश: शिमला, सोलन और सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी, 47 सड़कों पर यातायात ठप पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, 20 लोग दबे, एक की मौत… SDRF-NDRF मौके पर थाने में पेट्रोल छिड़ककर युवती लगाने लगी आग, लोगों ने बचाया तो बताई कहानी लिस्ट आते ही कांग्रेस में बगावत, राजेंद्र जून, कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी को कहा अलविदा भगवान शिव पर दिया गलत बयान, संतों में आक्रोश… अब अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी हरियाणा: बेटों को MLA बनाने की ख्वाहिश…हुड्डा-सुरजेवाला के दांव पर सोनिया ने लगाया ‘ब्रेक’ 4 परिवार, 45 लाख वोटर्स… जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का यह फॉर्मूला क्या है? विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से क्या बृजभूषण सिंह को मिल पाएगी सियासी संजीवनी?

आजम खां पर सम्‍भल सांसद बर्क का बड़ा बयान, कहा-आजम जैसे हजारों लोग जेल में, नहीं पड़ता कोई फर्क

मुरादाबाद। सांसद आजम खां जैसे हजारों लोग जेलों में बंद रहते हैं और वह 12 महीनों बंद रहते हैं, एक आदमी के जेल में बंद होने से चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ता है। चुनाव तो समय पर ही हो रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए तो वह जेल में हैं। उक्त बातें सम्भल लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।

पूछे गए एक सवाल पर सपा सांसद डा. बर्क ने कहा कि अब यह तय हो गया है कि चुनाव समय पर होंगे। जब एक पत्रकार ने पूछा कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार बन गई तो सपा सांसद आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि आजम खां जेल में बंद हैंं, इससे चुनाव का तो कोई ताल्लुक नहीं है और इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बन रही है। हर समय आजम खां जैसे हजारों लोग जेलों में बंद रहते हैं। एक व्यक्ति के जेल में रहने से कोई चुनाव तो टल नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार मिलेगा और महंगाई कम होगी।

व‍िवाद‍ित बयानों से चर्चा में रहते हैं बर्क : शादी की उम्र  21 वर्ष क‍िए जाने की बात पर भी सांसद बर्क ने व‍िवाद‍ित द‍िया था। सम्भल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बेटियों की शादी की उम्र 21 वर्ष किए जाने के निर्णय पर सवाल खड़ा किया था। कहा था कि भारत में सबसे ज्यादा गरीबी है और यहां पहले कम उम्र में ही शादियां कर दी जाती थीं। यह एक धर्म में नहीं था बल्कि हर धर्म में कम उम्र में बेटियों की शादी होती थी। बाद में सरकार ने 18 साल की उम्र निर्धारित कर दी। अब इसे और बढ़ाकर 21 किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। इससे लड़क‍ियां गलत रास्‍ते पर चली जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.