ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 मई को जारी होगी अधिसूचना, 31 मई तक लिए जाएंगे नामांकन पत्र10 जून को चुनाव

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होगा। 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 31 मई तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। तीन जून तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर मतदान सुबह नौ से चार बजे तक कराया जाएगा। इसके एक घंटे बाद मतगणना प्रारंभ होगी। चुनाव आयोग ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। मध्य प्रदेश में विवेक तन्खा, एमजे अकबर और सम्पतिया उइके का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। इन तीन स्थानों की पूर्ति के लिए चुनाव कराए जाएंगे। रिटर्निंग आफिसर एपी सिंह ने बताया कि मतदाता सूची तैयार की जा चुका है। मतदान की व्यवस्था समिति कक्ष में की गई है। यहीं मतगणना भी होगी। नामांकन पत्रों की जांच एक जून को की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.