ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फरियादी ही निकला आरोपी: गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए मैनेजर ने खुद रची थी लूट की कहानी, इस तरह हुआ खुलासा

ग्वालियर। डबरा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने एक ऐसी सनसनीखेज लूट का खुलासा किया है, जिसमें फरियादी ही आरोपी निकला है। फरियादी ने आईपीएल सट्टा में हारे रुपए को चुकाने के साथ महंगे फोन और गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए लूट का झूठा षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए फरियादी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, डबरा सिटी थाना अंतर्गत बीती 6 मई को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई थी, जहां एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर से 11 लाख 77 हजार रुपए की लूट हुई थी। यह वारदात उस वक्त हुई जब रकम को जमा करने के लिए ब्रांच मैनेजर अंशुल गुप्ता बैंक जा रहा था। इस वारदात की शिकायत डबरा सिटी थाने में की गई थी, तभी से पुलिस लगातार इस घटना का पर्दाफाश करने में जुटी हुई थी। क्राइम ब्रांच की मदद से लूट के अपराध का खुलासा करने में जुटी पुलिस ने 272 सीसीटीवी फुटेज, 911 मोबाइल नंबर और 50 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद जो जानकारी उनके हाथ लगी उसने पुलिस के भी होश फाख्ता कर दिए, क्योंकि इस सनसनीखेज लूट की घटना का मुख्य आरोपी खुद फरियादी शुल गुप्ता ही था।

इस तरह पुलिस ने किया खुलासा

अंशुल गुप्ता ने आपने 4 साथी प्रशांत सेन, मोहित पवैया, पुष्पेंद्र साहू और बादल जाट के साथ मिलकर लूट की घटना का षड्यंत्र तैयार कर उसे अंजाम दिया था। अंशुल गुप्ता ने फाइनेंस कंपनी की बैंक में जमा होने वाली रकम को लूट कर आईपीएल सट्टे में हारी रकम को चुकाने के साथ महंगे मोबाइल और गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की जांच टीम ने उनके इन मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने लूटी हुई रकम के बंटवारे को लेकर लुटेरों के बीच हुए विवाद का फायदा उठाया और मुख्य आरोपी अंशुल गुप्ता के साथ प्रशांत सेन और मोहित पवैया को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उनके दो अन्य साथी पुष्पेंद्र साहू और बादल जाट की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई रकम में से दो लाख 30 हजार रुपए के साथ एक 315 बोर का कट्टा, जिंदा राउंड, एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.