ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नक्सली के नाम पर चिपकाया धमकी भरा पोस्टर

नवादा: कौआकोल थाना क्षेत्र में असामाजिक गतिविधि एक बार फिर से बढ़ गई है। नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के गुआघोघरा गांव में धमकी भरा पोस्टर चिपका कर दहशत फैला दिया है। हालांकि शुरुआती तौर पर इस घटना में असामाजिक तत्वों का ही हाथ सामने आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुआघोघरा गांव के चौकीदार प्रमोद कुमार पासवान के घर एवं दुकान के बाहर दरवाजा पर तथा गांव के ही सरकारी विद्यालय के पास अवस्थित वन विभाग के फारेस्ट आवास के बाहर सफेद कागज पर लाल रंग से लिखा धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया है। पोस्टर में जय किसान,जय जवान, माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद लिखकर चौकीदार एवं थानेदार को सम्बोधित करते हुए दारू माफिया,बालू एवं लकड़ी लदे ट्रैक्टर को पकड़ने एवं पकड़वाने वाले की खैर नहीं कहकर छह इंच छोटा करने की धमकी दी गई है। सूत्रों की मानें तो इस तरह की घटना में स्थानीय शराब एवं लकड़ी माफियाओं का हाथ हो सकता है।
बरहाल पुलिस ने चौकीदार की सूचना पर गुआघोघरा गाँव जाकर पोस्टर को जब्त कर थाना ले आई है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने भी इस घटना में नक्सलियों का हाथ होने से इंकार करते हुए प्रथम दृष्टया स्थानीय असामाजिक तत्वों के शामिल होने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.