ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चीन में यात्री विमान में लगी आग, विमान में सवार 113 यात्रियों में 40 घायल

नई दिल्ली/बीजिंग : चीन की तिब्बत एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। गनीमत ये रही कि किसी की जान नहीं गई। ए319 का यात्री विमान गुरुवार को देश के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में उड़ान भरते समय रनवे से नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। तिब्बत एयरलाइंस ने कहा कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में चोंगकिंग से निंगची जा रहे विमान में सवार सभी 113 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने बताया कि मामूली रूप से घायल हुए 40 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तिब्बत एयरलाइंस के विमान से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। लोगों को पिछले दरवाजे से स्लाइड के माध्यम से निकाला गया। वीडियो में लोगों को विमान से भागते देखा जा सकता है। आग बुझा दी गई है और रनवे बंद कर दिया गया है। विमान तिब्बत के निंगची के लिए प्रस्थान करने वाला था कि तभी आग लग गई। एयरलाइन ने कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है। ए319 विमान नौ साल पुराने हैं. तिब्बत एयरलाइंस ल्हासा में स्थित एक क्षेत्रीय एयरलाइन है। इसके पास ए319 के 28 विमान समेत करीब 39 विमानों का बेड़ा है। गौरतलब है कि 21 मार्च को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग 737 दक्षिणी चीन के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 132 लोग सवार थे।अभी तक हादसे के कारणों के बारे में नहीं पता चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.