ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत उन 12 देशों में शामिल रहा, जिन्होंने मतदान से परहेज किया

न्यूयॉर्क: मतदान से पहले हुई चर्चा में भारत शामिल हुआ और यूक्रेन में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की. भारत उन 12 देशों में शामिल रहा, जिन्होंने मतदान से परहेज किया. वहीं 47 सदस्यीय इस संगठन में शामिल चीन और इस्ट्रिया ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया. मतदान से पहले हुई चर्चा में भारत शामिल हुआ और यूक्रेन में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की और यहां तक कि युद्धग्रस्त देश से नागरिकों को मानवीय सहायता देने की मांग करने वाले आह्वान का भी समर्थन किया.
बाचेलेट ने कीव और चेर्निहाइव में संयुक्त राष्ट्र की जांच रिपोर्टों पर प्रकाश डाला. उन्होंने मानवाधिकार परिषद के सदस्यों को बताया कि सिर्फ कीव क्षेत्र में ही हजारों लोगों के शव मिले हैं. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त कई मानवाधिकार विशेषज्ञों ने यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित मानवाधिकार कानूनों के उल्लंघन पर गहरी चिंता व्यक्त की है. इनमें यूक्रेन में सैकड़ों-हजारों प्रवासी कामगारों और विदेशियों में से कुछ के खिलाफ दुर्व्यवहार शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.