ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एलन मस्क का ट्वीट, ट्विटर डील फिलहाल होल्ड पर

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर का सौदा किया था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि यह सौदा फिलहाल रोक गिया गया है। इसके पीछे उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की लंबित जानकारी को कारण बताया है। ट्विटर पर स्पैम या फेक अकाउंट क्या वाकई 5% से कम हैं, इसके सही कैलकुशन की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। इसलिए डील को होल्ड पर रखा गया है। ट्विटर का मानना है कि 2022 के पहले क्वार्टर में उसके रोजाना एक्टिव यूजर्स में से फेक या स्पैम अकाउंट 5% से भी कम हैं।

कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने कहा था कि पहली तिमाही के दौरान इसके मोनेटाइजेबल दैनिक सक्रिय यूजर्स में फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम रही। सोशल मीडिया कंपनी के पहली तिमाही में 22.90 करोड़ यूजर्स ऐसे थे जिनको विज्ञापन मिले थे। एलन मस्क ने ट्विटर का सौदा करने के बाद एक ट्वीट में कहा था कि हमारी प्राथमिकता इस प्लेटफॉर्म से ‘स्पैम बॉट्स’ को पूरी तरह खत्म करने पर रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.