ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ के रैपर एप्पी राजा ने SAVE HASDEO

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मशहूर रैपर एप्पी राजा ने हसदेव जंगल के विषय में आवाज उठाई है. एप्पी राजा ने सभी लोगो से रैप सॉन्ग के जरिए अपील की है. सेव हसदेव नाम से ये गाना यूट्यूब पर 10 मई को रिलीज हो चुका है.

भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़ के मशहूर सिंगर और रैपर एप्पी राजा ने लोगो से गाने के जरिए अपील की है. हसदेव अरण्य के विषय में कई लोगों ने आवाज उठाई है. लेकिन गाने के जरिए लोगों को प्रेरित करने की कोशिश की है. एप्पी राजा ने 10 मई को “सेव हसदेव” नाम से यूट्यूब पर एक म्यूजिक वीडियो अपलोड किया. जिसे पहले से अब तक 1.50 लाख लोगों ने देखा और वीडियो की सराहना भी की.

इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर भी एप्पी राजा ने इसकी शॉर्ट रील वीडियो डाला. जिसे 2 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं. युवा इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. कुछ हफ्तों से चल रहा हसदेव अरण्य विषय बहुत ही संवेदनशील होता जा रहा है. राज्य की जनता इसके विषय में अपनी आवाज उठा रही है. ऐसे गानों के जरिए यह मुद्दा जनता का ध्यान आकर्षित कर सकता है.

अब तक कई लोग कर चुके अपील

अब तक ट्विटर पर लाखों यूजर्स ने #SAVEHASDEO पर टिप्पणी की है. हसदेव से जुड़े वीडियो को लोगो ने शेयर भी किया है. लोग हसदेव के मामले में सोशल मीडिया पर सक्रिय हो चुके हैं. एक हफ्ते पहले यूट्यूब के जानेमाने ब्लॉगर डी के 808 ने भी हसदेव के विषय में आवाज उठाई. हसदेव का जल जंगल जमीन मामला अब सोशल मीडिया में बहुत सक्रिय हो गया है. इस मामले को लेकर लोगों में काफी गंभीरता दिख रही है. सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसे मामले को लेकर इतने लोगो का एक साथ आवाज उठाना इस मामले को और गंभीर बना रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.