ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

LIC हाउसिंग फाइनेंस से कर्ज लेना होगा महंगा, होम लोन पर बढ़ाई ब्याज की दरें- जानें किनके लिए बढ़ीं

LIC Housing Finance Loan Cost Increased: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने अपने होम लोन की दरों में इजाफा कर दिया है पर ये कुछ खास कर्जदारों के लिए है, जानें आपके लिए इसका असर कैसा रहेगा.

LIC Housing Finance: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (एलआईसी एचएफएल) ने चुनिंदा कर्जदारों के लिए होम लोन पर ब्याज दरें 20 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.7 फीसदी से 6.9 फीसदी कर दीं हैं. आरबीआई के नीतिगत दरों में इजाफा करने के बाद से लगातार बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां अपने कर्ज की ब्याज दरों में इजाफा करते जा रहे हैं. आरबीआई ने 4 मई को रेपो रेट को 0.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.40 फीसदी पर कर दिया था.

जानें किन कस्टमर्स के लिए बढ़ीं एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की दरेंएलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने एक बयान में कहा कि संशोधित दरें शुक्रवार यानी आज 13 मई से ही लागू हो जाएंगी. उसने बताया कि जिन कर्जदारों का सिबिल अंक 700 या इससे ज्यादा है उनके लिए दरों में बढ़ोतरी केवल 20 बेसिस पॉइंट तक सीमित है. उसने बताया कि जिन ग्राहकों का सिबिल अंक 700 से कम है उनके लिए अधिकतम बढ़ोतरी 25 बेसिस पॉइंट और नए ग्राहकों के लिए यह 4 बेसिस पॉइंट है.

LIC Housing Finance के एमडी विश्वनाथ गौड़ा ने क्या कहाएलआईसी एचएफएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी वाई विश्वनाथ गौड़ा ने कहा कि आरबीआई ने लंबे समय बाद नीतिगत दरें बढ़ाई हैं और इसका असर सभी कर्जदाताओं पर नजर आ रहा है. घर खरीदारों की आकांक्षाओं का खयाल रखते हुए फंड की लागत बढ़ने के बावजूद हमने होम लोन दरों को प्रतिस्पर्धी बना रखा है और कोशिश की है कि ग्राहकों पर ज्यादा प्रतिकूल असर ना आए. हमें भरोसा है कि आगे चलकर भी होम लोन की मांग में इजाफा देखा जाता रहेगा क्योंकि नए घरों की डिमांड में तेजी आने का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.