ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पनामा पेपर लीक मामले के आरोपी के ठिकानों पर ED का छापा, 88.30 लाख रुपये जब्त

ED raids on Panama Accused guy: ED ने पनामा पेपर लीक मामले से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर 88.30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.

ED raids on Panama Accused guy: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पनामा पेपर लीक (Panama Papers Leak) मामले से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ धनशोधन मामले (Money Laundering Case) की जांच के सिलसिले में उसके मध्य प्रदेश और गोवा स्थित परिसरों पर छापेमारी कर 88.30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.

पनामा पेपर लीक मामले से जुड़े हैं आरोपी के तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि छापेमारी की यह कार्रवाई संजय विजय शिंदे के खिलाफ की गई. शिंदे के ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड स्थित एक फर्म से लाभकारी हित जुड़े हुए हैं और उसके सिंगापुर के बैंक खाते में विभिन्न विदेशी संस्थानों ने 31 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा करवाई है.

4 ठिकानों पर की गई छापेमारी

ईडी ने एक बयान में बताया कि शिंदे के भोपाल और गोवा स्थित चार परिसरों पर कार्रवाई की गई. यहां से 88.30 लाख रुपये नकद मिले और संलिप्तता दर्शाने वाले दस्तावेज भी बरामद हुए. धनशोधन का यह मामला शिंदे के खिलाफ आयकर विभाग के आरोप-पत्र पर आधारित है. शिंदे का नाम पनामा पेपर लीक मामले में सामने आया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.