ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्राचार्य व शिक्षिका के बीच चल रहा था अफेयर, स्कूल में रचाया रासलीला, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, शिक्षिका निलंबित

महासमुंद. जिले में शिक्षा, शिक्षक और गुरु परंपरा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. बागबाहरा विकासखंड के टेमरी हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य संदीप साहू का एक अन्य स्कूल की महिला शिक्षिका के साथ अश्लील कृत्य किया है, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. इस मामले में डीईओ ने महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया है.

टेमरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संदीप साहू एवं अन्य स्कूल की शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इन दोनों का अश्लील कृत्य शासकीय स्कूल में ही लगातार चल रहा था. इस बार भी प्राचार्य शिक्षिका के स्कूल पहुंचे और छात्र-छात्राओं को ही क्लास रूम में पंखे के नीचे टेबल लगाने का आदेश दिया और महिला शिक्षक के साथ रास लीला रचाने लगा.

प्राचार्य के खिलाफ भी होगी कार्रवाईप्रभारी प्राचार्य और शिक्षिका के अश्लील कृत्य का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से भी की है. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है एवं प्रभारी प्राचार्य संदीप साहू पर कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को जानकारी भेजी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.