ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय कर्मचारियों के 4% DA पर बड़ा अपडेट! सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी, जानिए कब होगा ऐलान

7th Pay Commission Latest Update: अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो जान लीजिए कि आपकी सैलरी फिर बढ़ने वाली है. दरअसल, मार्च के AICPI के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस आँकड़े के अनुसार केंद्रीय कर्मचार‍ियों का जुलाई में डीए बढ़ना लगभग तय है. आइए जानते यहीं लेटेस्ट अपडेट.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचार‍ियों को एक बार फिर खुशखबरी मिलने वाली है. दरअसल, AICPI के आंकड़े सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि अभी अप्रैल और मई के AICPI के आंकड़े सामने नहीं आए हैं. आइए जानते हैं कि 4% डीए बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी.

4% तक का इजाफा तय

मार्च में आए ऑल इंड‍िया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (AICPI) के आंकड़े से यह तय है कि कर्मचारियों की सैलरी में 4% तक का इजाफा हो सकता है. इससे पहले दिसंबर से लगातार AICPI के आंकड़े घट रहे हैं. जनवरी और फरवरी में भी AICPI के आंकड़े में ग‍िरावट आई थी. लेक‍िन मार्च का नंबर जारी होने के बाद डीए का बढ़ना तय हो गया है.

डीए 38 प्रत‍िशत होने पर क‍ितनी हो जाएगी सैलरी?

अगर सरकार 4% डीए बढ़ाती है तब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34% से 38% हो जाएगा. अब यहां देखते हैं कि अधिकतम और न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये 2. नया महंगाई भत्ता (38%)                      21,622 रुपये/माह3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       21,622-19,346 = 2,276 रुपये/माह5. सालाना सैलरी में इजाफा                       2,276X12= 27,312 रुपये

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपये 2. नया महंगाई भत्ता (38%)                      6840 रुपये/माह3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                6120 रुपये/माह4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       6840-6120 = 720 रुपये/माह5. सालाना सैलरी में इजाफा                       720 X12= 8,640 रुपये

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.