ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीविका दीदियों के बीच ऋण वितरण के लिए शिविर का आयोजन

जीविका दीदी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक ने दिया पच्चीस लाख का ऋण

समूह में जीविका दीदी कुटीर उद्योग लगा करेगी रोजगार का सृजन,हरसिद्धि के ओलाहा ग्रामीण बैंक ने किया उत्कृष्ट कार्य।

मोतिहारी/हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के ओलहां बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में जीविका दीदियों के बीच ऋण वितरण के लिए शिविर का आयोजन शाखा प्रबंधक शारदा राम के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन शाखा प्रबंधक शारदा राम, सहायक शाखा प्रबंधक हर्षदेव सिन्हा, कैशियर शरद हिमांशु, बैंक कर्मचारी रामबाबू प्रसाद, बैंक मित्र समीक्षा कुमारी व जीविका के सामुदायिक समन्वयक शक्ति आंनद द्वारा संयुक्त रूप से किया। शिविर में बैंक क्षेत्र के लगभग 25 जीविका समूहों की दीदियों के बीच जीवकोपार्जन के लिए 25 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि यूबीजीबी के सहयोग से जीविका दीदियों को जीवकोपार्जन के लिए ऋण मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को जीवन मे बदलाव के लिए बैंक द्वारा ऋण वितरण करके उनके रहन, सहन और आत्म निर्भर बनने के लिए सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जीविका दीदियों को आय सुदृढ को लेकर ग्रामीण बैंक सदैव तत्पर रहती है। वहीं सहायक शाखा प्रबंधक हर्षदेव सिन्हा ने कहा कि जीविका दीदियों की पहल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार में शराब बंदी लागू कराने में अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि जीविका और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के बीच एक सहयोगी पार्टनर है। जो 70 प्रतिशत महिलाए ऋण का उठाव कर समय सीमा के अंदर ब्याज के साथ बैंक को लौटा रही है।
वहीं मौके पर जीविका मित्र रजिया खातून, सरोज देवी, कमलेश देवी, रीता देवी, अनिता देवी, चन्दा कुमारी, बुककिपर ज़ुबैर आलम, रविन्द्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.