ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में कमीशन की कार्यवाही अपने निर्धारित वक्त से शुरू हो सके इसे लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार की सुबह से ही कड़ी व्यवस्था की है। वाराणसी में ज्ञानवापी परिषद से लगभग एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग करके सभी को रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा गोदौलिया और मैदागिन से आने वाले सारे वाहनों को परिसर की ओर आने से रोक दिया गया। वहीं बाबा दरबार में आने वालों की भी कड़ी जांच पड़ताल की गई। वहीं पहले दिन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे पूरी हो गई। प्रशासन के अनुसार अब तक 50 फीसद तक सर्वे का काम हो चुका है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एडवोकेट कमिश्नर समेत वादी-प्रतिवादी पक्ष के कुल 52 सदस्‍यों ने मस्जिद परिसर में प्रवेश किया। वहीं सुरक्षा कारणों से टीम के सभी लोगों का मस्जिद में प्रवेश से पहले ही मोबाइल बाहर ही सुरक्षा टीम द्वारा जमा करा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा दस्‍तों के साथ सदस्‍यों की बहस भी हुई। हालांकि, शेष लोगों के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने अपनी मोबाइल जमा भी कर दी। ज्ञानवापी मस्जिद के पश्चिमी द्वार के बेसमेंट का सर्वे शनिवार को दोपहर 12 बजे तक पूरा कर लिया गया। अब शेष क्षेत्रों और बेसमेंट का रविवार को फिर से सर्वे किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.