ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब के लहरा माेहब्बत थर्मल प्लांट में हुआ धमाका

पंजाब | गर्मी के चलते जहां बिजली की मांग बढ़ रही है। वहीं अब संकट ओर गहरा सकता है। बठिंडा के गांव लहरा मोहब्बत में स्थित गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट की यूनिट नंबर 2 के ईएसपी गिर गई। इसके चलते 420 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। वहीं करोड़ों रुपये के नुकसान का खतरा है। शुक्रवार देर रात थर्मल प्लांट में जोरदार धमाका हुआ और राख से भरे ईएसपी के खंभे नीचे गिर गए। जबकि राख की गर्मी के कारण से 2 कर्मचारियों के पैर भी जल गए हैं।बताया जा रहा है कि ईएसपी पूरी तरह से भरी हुई थी, जिसकी निकासी भी बंद हो गई थी। थर्मल प्लांट के सूत्रों के मुताबिक यूनिट नंबर 2 का ईएसपी गिर गया, जिससे बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद थर्मल प्लांट के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया। ईएसपी के गिरने को लेकर कहा जा रहा है कि यूनिट नंबर एक दो महीने तक दोबारा काम शुरू नहीं कर पाएगा। जबकि यूनिट नंबर दो एक साल के लिए ठप हो जाएगा, जिससे बिजली उत्पादन नहीं हो पाएगा। गौरतलब है कि राज्य पहले से ही बिजली संकट से जूझ रहा था। जून में धान की बुआई के दौरान बिजली की मांग ओर बढ़ेगी। वहीं लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट के दो यूनिट बंद होने से बिजली को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.