अपनी बेटी के नाम पर बैंक में खुलवाएं यह खाता
अगर आप अपनी बेटी की उज्जवल भविष्य के बारे में सोच रहे हैं तो आप सुकन्या समृद्धि में निवेश कर सकते हैं। सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत सालाना दर से ब्याज दे रही है। आगामी अप्रैल-जून तिमाही के लिए यही ब्याज दरें रहेंगी। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए शुरू की गई एक छोटी जमा योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता इस योजना के तहत 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। सरकार की इस योजना में आपको न सिर्फ शानदार रिटर्न कमाने का मौका मिलेगा, बल्कि आप टैक्स की बचत भी कर सकते है।इस योजना के तहत, आप न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यह खाता खुलवाने से आपको अपनी बेटी की पढ़ाई और आगे के खर्चे से काफी राहत मिलती है। इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.