ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असम में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

नई दिल्ली । असम में लगातार बारिश के बाद दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेना के जवानों ने कल रात कछार जिले के बालिचरा और बरखोला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया। इस दौरान बाढ़ के पानी में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। असानी चक्रवात आने के बाद से असम लगातार बारिश का सामना कर रहा है। यहां कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई इमारतों को नुकसान भी पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसे लेकर रिपोर्ट जारी किया है। इसके अनुसार दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव हो गया। इसे को देखते हुए कई ट्रेन रद्द या फिर आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.