ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुनील ज्वाला की पुण्यतिथि पर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ फाइनल मैच

रोहतास Xl, 113 रनों से हुई विजयी, यंस क्रिकेट ऐकडमी 108 रन में आलआउट

सासाराम। प्रसिद्ध खेल प्रेमी एवं खेल संस्था के कई पदों को सुशोभित करने वाले व्यक्तित्व स्वर्गीय सुनील ज्वाला की स्मृति में उनके पुण्यतिथि के अवसर पर आज रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान मे आयोजित रोहतास जिला सुनील ज्वाला डिस्ट्रक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल जो कोविड 19 के चलते 2020-21 सेशन मैच नहीं हो पाया था,
उसे आज सुनील ज्वाला की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। रोहतास Xl बनाम यस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया तो टॉस जीतकर रोहतास Xl ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजी करते हुए रोहतास Xl ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 8 विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहतास Xl की तरफ से गुलरेज 54 रन, सोनू 41 रन, तरुन 21 रन, मनीष 21 रन बनाये जबकि यस टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनु कुमार 6 विकेट, निर्भय 1 विकेट, दीपक ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी यंस क्रिकेट ऐकडमी 108 रन बनाकर आलआउट हो गई।यस के तरफ से अनु कुमार 35 रन ललित 46 रन और अविनाश 28 रन बना सके। रोहतास Xl की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तरुन कुमार ने 7 विकेट, मनीष ने 2 एवं आकिब ने 1 विकेट लिया। रोहतास Xl ने फाइनल मुकाबला 113 रनों से जीता। विजेता टीम को अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान एवं समाज सेवी दया दुबे एवं पूर्व क्रिकेटर धर्मेंद्र कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया।
रनर टीम को समाजसेवी दया दुबे एवं अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने टॉफी प्रदान किया।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहतास इलेवन के तरुण कुमार 7 विकेट,और इस पूरे टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज मनीष कुमार को दिया गया।
एंपायर की भूमिका में शिवम कुमार, सतीश कुमार, स्कोर अमित कुमार, एवं कॉमेंटेटर में छोटू कुमार का योगदान रहा। वहां मौजूद गणमान्य व्यक्ति में चुन्नू तिवारी, वैभव कुमार धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे इस आशय की जानकारी क्रिकेट संघ के आनंद कुमार ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.