ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रपति कोविन्द की जमैका यात्रा की हुई शुरुआत

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की जमैका की चार दिवसीय यात्रा आज से शुरू हो गई है। किंग्स्टन के नॉर्मन मैनले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही राष्ट्रपति का भारतीय प्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली जमैका यात्रा है। उनके साथ उनकी पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद, बेटी स्वाति कोविंद, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, लोकसभा सांसद रमा देवी, सतीश कुमार गौतम और सचिव स्तर के अधिकारी भी हैं। राष्ट्रपति कोविन्द का स्वागत गार्ड आफ आनर और 21 तोपों की सलामी से किया गया।राष्ट्रपति कोविंद के स्वागत के लिए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रियर एडमिरल एंटोनेट वेमिस-गोर्मन, जमैका के गवर्नर-जनरल पैट्रिक लिंटन एलन, जमैका में भारत के उच्चायुक्त आर. मसाकुई और उनकी पत्नी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.