ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP में अब नीलगाय का शिकार: पुलिस ने 2 शिकारियों को किया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

विदिशा। विगत दिनों ग्राम चंद्रआई के निकट 2 नीलगायों के शिकार करने वाले 2 आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. पूर्व में मूड़रा बागर के सलीम शाह को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सोमवार को विदिशा की लोहांगी निवासी आबिद खां पुत्र नन्हे खां को गिरफ्तार किया गया.

दूसरा आरोपी आबिद खां पुत्र हबीब खान निवासी मोहल्ला टोरी सिरोंज ने आत्मसमर्पण किया है. बताया जा रहा है कि प्रकरण में कुल मिलाकर 7 आरोपी हैं, जिनकी तलाश जारी है. वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शिकार की घटना के संबंध में कुछ और सूत्र भी हाथ लगे हैं, जिनमें एक गाड़ी महिंद्रा की एक्सयूवी 500 है, जिसकी तलाश की जा रही है.

रेंजर ने कहा- बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

सिरोंज वन विभाग के रेंजर देवेश गौतम ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी सीडीआर निकलवाकर जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.