ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत माता की तस्वीर को जमीन पर रखकर अपमानित करने पर भड़के NSUI कार्यकर्ता, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का फूंका पुतला

रायपुर. भाजपा के कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर को जमीन पर रखकर अपमानित करने के मामले को लेकर NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन किया.

दरअसल, राजनांदगांव में हुए बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे जमीन पर भारत माता की तस्वीर को रखकर अपमानित किया गया था. इसे लेकर सोमवार को रायपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद उनका पुतला दहन किया और और भारत माता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाकर प्रदर्शन किया.

माफी मांगे डाॅ. रमन नहीं तो आगे भी जारी रहेगा प्रदर्शनNSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि जिस प्रकार राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान भारत माता को जमीन पर रखकर अपमानित किया गया. भाजपा के लोग अपने आप को राष्ट्रीय भक्त कहते हैं. यदि डाॅ. रमन सिंह आने वाले समय में भी माफी नहीं मांगेंगे तो आगे भी प्रदर्शन करते रहेंगे.

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा, प्रदेश महासचिव हेमंत पाल, जिलाध्यक्ष शांतनु झा, पूर्व मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा, पूर्व जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

दुर्ग में NSUI ने फूंका रमन का पुतला

भारत माता के चित्र के अपमान के विरोध में दुर्ग जिला NSUI ने भाजपा के राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष रमन सिंह का पुतला फूंका. इस दौरान आकाश कनोजिया ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही भारत माता के चित्र का अपमान डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया, जिसके विरोध में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में NSUI कार्यकार्यताओं ने रमन सिंह का पुतला दहन किया. जब तक रमन सिंह माफी नहीं मांगते तब तक NSUI का विरोध चलता रहेगा.

इस अवसर पर गुरलीन सिंह,संदीप साव, राहुल मिश्रा, सुरेंद्र बाघमारे, विशेष गौतम, गुरमुख सिंग मेहरा, आयुष पटेल, रोबिन पाठक, आयुष झा, रितिक नायक, अनस अली समेत कई NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.