ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिट एंड रन: फुटपाथ पर सो रही महिला पर युवक ने चढ़ाई कार, इधर सड़क हादसे में घायल को मंत्री सारंग ने अस्पताल भिजवाया

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में शहर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां फुटपाथ पर सो रही महिला पर कार चढ़ा दी। हादसे में दो महिलाओं को चोट पहुंची है। दोनों को गंभीर स्थिति में हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार कार चालक नशे की हालत में था। आरोपी के कार से शराब की बोतल मिली है। कार चालक युवक के साथ एक युवती भी थी। घटना शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित फुटपाथ की बताई गई है। वहीं मामला चूना भट्टी थाना क्षेत्र का बताया गया है।

भोपाल लालघाटी हलालपुरा बस स्टैंड में एक बाइक और एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार परिवार सहित बच्चा भी घायल हुआ है। बताया जाता है कि बच्चे का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है।

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री विश्वास सारंग ने फिर दरियादिली दिखाई है। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मंत्री सारंग ने तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध कराई और अधिकारियों को घायलों की चिकित्सा सुविधा के लिए निर्देश दिये। मौके पर मंत्री सारंग के साथ हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि हादसे में घायल परिवार सीहोर जिले का रहने वाला है। परिवार बच्चे के इलाज के लिये भोपाल आया था, जहां हादसे का शिकार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.