ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सॉ मिल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग को आस-पास से संयंत्रों से मंगानी पड़ी दमकल गाड़ियां

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के शिवानन्द एण्ड ब्रदर्स सॉ मिल में देर रात भीषण आग लग गई. सूचना पर पहुंचा दमकल विभाग का अमला आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है. एक अनुमान के अनुसार, आगजनी से पचास लाख रुपए से अधिक का बांस जलकर राख हो गया है.

सॉ मिल में लगी आग की लपटें इतनी भयानक थी कि बलौदाबाजार से पांच किलोमीटर दूर तक देखी जा रही थी. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग लगभग 35 गाड़ियों से पानी डाला जा चुका है, फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. जिसको देखते हुए आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. देर रात से सुबह तक लगभग 30 ट्रक पानी लग चुका था, इसके बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है.

दमकल विभाग के सैनिक जितेन्द्र ने बताया कि लगभग 30 ट्रक पानी डाला जा चुका है, पर अभी भी और गाड़ी मंगाई जा रही है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. वहीं कितने का नुकसान हुआ है, इसका भी पता नहीं है. बता दे कि पिछले वर्ष भी इसी सा मिल मे और उसी जगह आग लगी थी. गर्मी के दिनों में अक्सर बांसों में घर्षण होता है, जिसको भी एक प्रमुख कारण माना जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.