ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गर्मी के चलते वेस्टर्न रेलवे ने 12 एसी लोकल ट्रेनें शुरू की, जानें कहां से कहां तक हैं ये ट्रेन

Indian Railways Tains: पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए मई के तीसरे सप्ताह से 12 नई लोकल ट्रेन शुरू की जा रही है.

Indian Railways Trains: पश्चिम रेलवे ने 12 नई एसी लोकल ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है. कुल 32 लोकल ट्रेन गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए अगल-अलग रूट पर दौड़ेगी. पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों के बीच इनकी बढ़ती लोकप्रियता और एसी ट्रेनों की मांग को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने यह फैसला किया है. फिलहाल इन ट्रेनों को महाराष्ट्र के मुंबई में शुरू किया गया है. रेलवे के अनुसार ऐसी ट्रेनों की कुल संख्या 20 से बढ़ाकर 32 की जाएगी. जिसमें से 12 ट्रेनों को पहले चरण में शुरू किया जाएगा.

पश्चिमी रेलवे ने जल्द ही इन 12 ट्रेनों को शुरू करने का फैसला किया है. इन एसी ट्रेनों में किराया यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर काफी किफायती रखा गया है. केवल 35रुपए में यात्री एसी ट्रेनों में 10 किलोमीटर तक का सफर कर सकेंगे. गर्मी के मौसम में रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद ऐलान है.

पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए मई के तीसरे सप्ताह से 12 नई लोकल ट्रेन शुरू की जा रही है. इनमें से 6 अप और 5 डाउन चलाई जाएंगी. अप दिशा में विरार और चर्चगेट के बीच 5 एसी लोकल गाड़ियां चलेंगी. वही भायंदर और चर्चगेट के बीच एक एसी लोकल ट्रेन चलाई जाएगी.

इसी तरीके से डाउन डायरेक्शन में चर्चगेट और विराट के बीच चार एसी लोकल ट्रेन चलाई जाएंगी. वहीं चर्चगेट और भयंदर – अंधेरी के बीच 11 एसी लोकल ट्रेन चलाई जाएगी. इसके साथ ही रेलवे ने रविवार और छुट्टियों के दिन 14 अतिरिक्त एसी लोकल सेवाएं चलाने का फैसला किया है.

इससे पहले सेंट्रल रेलवे जोन ने 16 मई से अपने मुख्य लाइन पर मौजूदा नॉन एसी लोकल ट्रेन को बदलकर एसी में एसी लोकल चलाने का फैसला लिया था. सेंट्रल रेलवे के अनुसार अलग-अलग कॉरिडोर पर उपनगरीय सेवाओं के जरिए 35 लाख से अधिक यात्री इन ट्रेनों में यात्रा करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.