ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निकाय चुनाव में भाजपा…! सरकार की योजना तो कांग्रेस मूलभूत सुविधाओं के आधार पर उतरेगी मैदान में

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो चुका है चुनाव की तैयारियां जोरों पर है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल के कार्यकाल का ब्यौरा लिए भाजपा सरकार की योजनाओं को आमजन के बीच लेकर जाने की तैयारी में हैं इसके लिए प्रभारी भी नियुक्त हो चुके हैं इधर कांग्रेस भी चुनावी मोड के लिए तैयार हैं लेकिन जनता के बीच मूलभूत सुविधाओं के आधार पर सरकार की कमियों को उजागर करेगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा और कांग्रेस के एक दूसरे पर प्रत्यारोप चुनाव नजदीक आने के संकेत दे रहे हैं । किसी भी दिन तारीखों का ऐलान हो सकता है । इससे पहले ही आचार संहिता का डर भी सताने लगा है । ऐसे में सत्ता पक्ष नई योजनाओं को लागू करने में लग चुका है । भूमि पूजन किए जा रहे हैं वर्चुअल बैठक हो रही है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक मोदी के 8 साल के सुशासन को जनता के बीच ले जाने की भाजपा तैयारी कर चुकी है। प्रदेश प्रभारी जीतू जिराती बने हैं । इधर बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस मैदान संभाल चुकी हैं। इंदौर में जल संकट गहराया है। इस बीच नगर निगम के टैंकर माफियाओं का भी खुलासा हो चुका है । दावे पानी आपूर्ति के किए जा रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अब भी कई लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं। इसी तरह की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस से पार्षद की दावेदारी कर रहे  कई युवा चेहरे समस्याओं का हल करने पर लगे हैं। वहीं सरकार की कमियों को भी जनता तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा में टिकट पद की रेवड़ी के बाद कई दावेदार घर बैठ चुके हैं तो कहीं अब भी अपने नेता के चक्कर लगा रहे हैं। इधर कांग्रेस में पट्ठा वाद के चलते कई घर बैठ चुके है, चुनाव से परहेज कर रहे है। विधायक संजय शुक्ला के करीबी अपना टिकट तय मान रहे हैं।

निगम की मनमानी पर जनता आक्रोश में

नगर निगम की कार्रवाईयों को लेकर शहर की जनता आक्रोशित है जिनके घर दुकान, गुमटी, ठेले जप्त किए गए हैं उन्हें कांग्रेसी साधने में लगे हैं शहर के करीब 80 से अधिक वार्ड में इस तरह की समस्या बरकरार है। हर तरफ निगम से पीड़ित मौजूद है जो पीड़ित नहीं भी है वह भी नगर निगम की कार्रवाई से भयभीत है। ऐसे में भाजपा को निगम चुनाव में झटका लग सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.