ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी गुजरात में ‘युवा शिविर’ को करेंगे संबोधित

पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह वडोदरा के करेलीबाग में आयोजित किए जा रहे ‘युवा शिविर’ को संबोधित करेंगे। ये पूरा कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा। स्वामीनारायण मंदिर, कुंडलधाम और स्वामीनारायण मंदिर द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पीएम सुबह साढ़े 10 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में शामिल करना है। इसका उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मानिर्भर भारत, स्वच्छ भारत आदि जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं को एक नए भारत के निर्माण में भागीदार बनाना है।2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। इसे सफल बनान के लिए पीएम मोदी ने भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। साथ ही पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मानिर्भर भारत का नारा दिया था। जिसके बाद पीएम मोदी की अपील पर देशवासियों ने इन अभियानों से जुड़कर अपना सहयोग दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.