ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गया के पूर्व डीएम अभिषेक सिंह के खिलाफ एफआईआर, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एसवीयू ने दर्ज की प्राथमिकी

गया के तत्कालीन रेंज आईजी अमित लोढ़ा एवं तत्कालीन एसपी आदित्य कुमार के खिलाफ विभागीय जाँच के आदेश
गया: गया के तत्कालीन डीएम और आईएएस अभिषेक कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। इसकी फाइल विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) में बुधवार को पहुंच गई है। अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, गया के तत्कालीन रेंज आईजी अमित लोढ़ा और तत्कालीन एसपी आदित्य कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया गया है। अमित लोढ़ा और तत्कालीन एसपी आदित्य कुमार के खिलाफ डीजीपी जांच करेंगे। अगर जांच में ये दोनों दोषी पाए जाएंगे, तब इन पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसवीयू के डीआईजी ने इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ गया में रहकर जांच की थी और सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके आधार पर सरकार ने इन्हें हटाया और कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि त्रिपुरा कैडर के 2006 बैच के अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह गया के डीएम रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी के रूप में तैनात थे। उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है। वे प्रतिनियुक्ति के आधार पर बिहार में अपनी सेवा दे रहे थे। शिकायत मिली थी कि गया के डीएम रहते वे भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। हालांकि बाद में उन्हें बिहार राज्य पर्षद में भेजा गया था। आरोपों के मुताबिक आर्म्स लाइसेंस के आवंटन से लेकर विभागीय मामले में अभिषेक कुमार ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग किया था। गया में जनवरी, 2018 में उन्होंने पदभार संभाला था और करीब तीन साल वहां डीएम रहे। इनके कार्यकाल के दौरान यहां के वन क्षेत्रों में पेड़ों की बड़ी संख्या में अवैध कटाई के मामले सामने आये थे। इसमें इनके स्तर से रोकथाम को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी थी। इसकी रिपोर्ट वन विभाग के स्तर से भी सरकार को सौंपी गयी थी। गया में पदस्थापन के दौरान अमित लोढ़ा व आदित्य कुमार के बीच पद के वर्चस्व को लेकर खींचतान हुई थी। बालू और अवैध शराब तस्करों के साथ सांठगांठ के भी आरोप लग चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.