ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी के महज पांच दिन बाद ससुराल वालों ने बहू की एक नाबालिग से जबरन करा दी शादी, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज

सुपौल: सुपौल सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की की जबरन शादी करवाई जा रही है, जहां सैकड़ों लोग शामिल है। भीड़ में महिला और बच्चे भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमठौ गांव का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की ने थाने पहुंच जो शिकायत किया है वो एक सभ्य समाज के लिए बेहद ही चिंतनीय बात है।
पीड़ित लड़की ने थाने में दिए आवेदन में कहा है की उसकी शादी दहेज की रकम नहीं दे पाने के कारण 17 अप्रेल को नहीं हो सकी जिसके बाद दहेज की रकम पूरी की गई। उसके बाद 28 अप्रैल को उसकी शादी अमठौ के फूलचंद कुमार के साथ संपन्न हुई। शादी के बाद वो अपने ससुराल अमठौ चली गई। इसी बीच 2 मई को ससुराल वालों ने गांव के ही एक मंदिर परिसर में उसकी शादी कुम्हैत गांव के रहने वाले सावन कुमार से जबरन करवा दिया गया। इतना ही नहीं शादी का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया है। बताया जाता है की सावन कुमार नाबालिग भी है।
घटना को लेकर पीड़ित दुलहन और नाबालिग दूल्हा दोनो ने अलग अलग आवेदन सदर थाने में देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनो ही आवेदनो के आलोक में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो को लेकर डीएसपी इंद्रप्रकाश ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.