ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर :  चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जुड़े मंत्रिगण, संसदीय सचिव विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने के साथ ही सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव और सुझबूझ को कायम रखने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह, राजस्व सचिव श्री एन.एन. एक्का, कृषि सचिव डॉ.एस.भारतीदासन, विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तम्बोली, कृषि संचालक श्री यशवंत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.