ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओरिएंटशन प्रोग्राम : बांस की लकड़ी से उन्नत किस्म की ईटें और लकड़ी के गत्ते बनाने के बताए तरीके

रायपुर. उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को एक दिवसीय ओरिएंटशन और डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान रायपुर के विक्रम साराभाई हाल में हुआ. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. जगदीश, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने बताया कि किस तरह बांस की लकड़ी को महीन टुकड़ों में परिवर्तित कर उन्नत किस्म की ईटें और लकड़ी के गत्ते बनाए जा सकते हैं.

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. एएम रवाणी निदेशक राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान रायपुर रहे. अध्यक्षता डॉ. सुधाकर पांडेय एसोसिएट प्रोफेसर सूचना प्रोद्योगिकी विभाग ने की. कार्यक्रम में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आने वाली प्रतिभागी संस्थाओं के प्रतिनिधी शामिल हुए.

उद्यमिता की भावना को बढ़ाने किया प्रेरित

कार्यक्रम में प्रतिभागी संस्थाओं में कौशल उन्नयन और उद्यमिता की भावना को बढ़ाने के लिए एक नई दिशा प्रदान करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. सुधाकर पांडे ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया. डॉ. समीर बाजपेयी ने उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.