ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कितना गिर गया इंसान: महिला की डेड बॉडी से मंगलसूत्र चोरी, इधर नकली अधिमान्यता कार्ड मामले में निगम के बेलदार पर FIR

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला की लाश से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद महिला के शव को एमवाय अस्पताल की मर्च्युरी में ले जाया गया था, जहां किसी ने डेट बॉडी से मंगलसूत्र गायब कर दिया।

दरअसल, इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र बरगदी में रहने वाली 26 वर्षीय छाया पति नितेश की मौत संदिग्ध हालातों में हो गई। नियमों के हिसाब से मौत के बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए की मर्च्युरी में रखा गया था। जिस वक्त महिला के शव को उसका पति मर्च्युरी में छोड़कर गया था, उस वक्त महिला के गले में मंगलसूत्र समेत चांदी के अन्य आभूषण थे। हालांकि, मर्च्युरी भवन में सुरक्षा और सतर्कता की दृष्टि से कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि महिला की लाश से मंगलसूत्र चुराने वाला जल्द गिरफ्तार हो जाएगा।

वहीं बाणगंगा पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई के लिए महिला के पति को शिकायत करनी पड़ेगी, चूंकि चोरी की घटना एमवाय अस्पताल की है। लिहाजा मृतक महिला के पति नितेश को थाना संयोगितागंज में रिपोर्ट दर्ज करानी होगी।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एमवाय में ऐसी वारदात सामने आई है, इससे पहले भी अस्पताल से चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है।

निगम के बेलदार असलम खान पर FIR

इधर, नकली पत्रकार अधिमान्यता कार्ड रखने पर इंदौर नगर निगम के बेलदार असलम खान पर एफआईआर की गई है। लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई के दौरान असलम खान के घर से अधिमान्यता कार्ड मिला था। इंदौर जनसंपर्क अधिमान्यता शाखा प्रभारी दिनेश कपूर की शिकायत पर तुकोगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.