ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वॉट्सएप करते हैं यूज तो इन शॉर्टकट्स कमांड को कर लें याद, झटपट हो जाएंगे कई काम

WhatsApp Features: क्या आप भी वॉट्सएप वेब के यूजर्स हैं, क्या आप भी इस प्लेटफॉर्म पर फटाफट काम करना चाहते हैं. अगर हां तो हम आपको बताने जा रहे हैं इससे जुड़े कुछ कमाल के ट्रिक. इन शॉर्टकट्स ट्रिक से आप बहुत तेजी से कई काम निपटना सकते हैं.

WhatsApp Web Shortcut: वॉट्सएप यूज करने वाले वॉट्सएप वेब से अच्छे से परिचित होंगे. इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा ऑफिस के काम के दौरान किया जाता है. यह प्लेटफॉर्म काम के दौरान वॉट्सएप के यूज को और आसान बना देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉट्सएप वेब पर कई और भी कमाल के फीचर्स हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम यूजर्स को होती है. आज हम आपको बताएंगे वॉट्सएप वेब से जुड़े कुछ शॉर्टकट जो आपके बहुत काम आएंगे और आपके लिए इसका इस्तेमाल काफी आसान हो जाएगा.

1. चैट को अर्काइव करने के लिए

अगर आफ वॉट्सएप वेब पर किसी चैट को अर्काइव करना चाहते हैं, तो Ctrl + Alt + Shift + E बटन दबाएं. इस कमांड से आपकी चैट अर्काइव हो जाएगी.

2. चैट को पिन करने के लिए

कई बार लोगों को किसी चैट को पिन करने की जरूरत महसूस होती है. अगर आप भी किसी चैट को पिन करना चाहते हैं तो Ctrl + Alt + Shift + P बटन को प्रेस करें.

3. चैट को सर्च करने के लिए

कई बार हमें वॉट्सएप पर अचानक किसी खास चैट की जरूरत महसूस होती है. हमें उसे मैनुअली स्क्रॉल करके ढूंढ़ना पड़ता है, लेकिन आप चाहें तो इसे शॉर्टकट कमांड से भी तलाश सकते हैं. इसके लिए आपको Ctrl + Alt + Shift + F बटन प्रेस करना होगा.

4. म्यूट करने के लिए

आप जब वॉट्सएप नोटिफिकेशन नहीं चाहते तो आप चैट को म्यूट भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको Ctrl + Alt + Shift + M बटन दबाना होगा.

5. चैट डिलीट करने के लिए

वॉट्सएप पर समय समय पर ऐसे चैट डिलीट करने चाहिए जिनकी जरूरत हमें नहीं होती है. इससे फोन का स्पेस हल्का होता है. अगर आप वॉट्सएप वेब के जरिये चैट डिलीट करना चाहते हैं तो आपको Ctrl + Alt + Backspace बटन दबाना होगा.

6. नया ग्रुप बनाने के लिए

वॉट्सएप वेब के जरिये नया ग्रुप बनाना चाहते हैं और वो भी शॉर्टकट बटन से तो आपको Ctrl + Alt + Shift + N बटन दबाना चाहिए.

7. एक्सेस सेटिंग के लिए

वॉट्सएप वेब पर काम करते करते अचानक आपको अगर एक्सेस सेटिंग्स की जरूरत महसूस होती है तो बिना समय बर्बाद किए Ctrl + Alt + , (कोमा) प्रेस करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.