ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमपी बंद के दौरान ग्वालियर में बिगड़ा माहौल

ग्वालियर. दुकानें बन्द कराने पहुंचे महासभा के कार्यकर्ताओं की दुकानदारों से बहस भी हुई. इस बंद को कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है. संगठन ने कहा कि आरक्षण पर महासभा की मांग नहीं मानी गई तो 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा.भिंड में भी ओबीसी महासभा ने बंद कराया. करीब एक हजार से ज्यादा ओबीसी कार्यकर्ता बंद कराने सड़कों पर निकले. यहां महासभा के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं ने भी जुलूस निकाला. इस दौरान एक शराब की दुकान खुली थी तो उसे बंद कराया. रैली में ओबीसी एकता के नारे लगाए गए. बता दें, महासभा ने प्रदेश बंद को लेकर चेतावनी जारी की थी. उसमें कहा गया था कि जो लोग बंद का समर्थन नहीं करेंगे उन्हें सबक सिखाया जाएगा.
गौरतलब है कि बंद के दौरान ग्वालियर में बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता सड़कों पर निकले. इस दौरान मुरार क्षेत्र के सिंहपुर रोड इलाके में ओबीसी महासभा कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के बीच गहमागहमी का माहौल भी देखने को मिला. महासभा के कार्यकर्ता दुकान बंद कराने की जिद पर अड़े हुए थे, वहीं दुकानदार दुकान को बंद करने के लिए कुछ समय की मांग कर रहे थे. इस बीच माहौल अचानक बिगड़ने लगा और पुलिस ने मोर्चा संभाला. पुलिस ने महासभा के कार्यकर्ताओं को तत्काल आगे की ओर बढ़ने के लिए कहा, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ. बन्द आव्हान को लेकर पुलिस प्रशास अलर्ट मोड दिखाई दिया. यही कारण है कि ग्वालियर में भी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके.
ओबीसी महासभा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ छलावा कर रही है. वह दिखावे के लिए ओबीसी को आरक्षण देने की बात कर रही है, जबकि जितनी उनकी आबादी है उस हिसाब से उन्हें आरक्षण नहीं दिया जा रहा. इसी बात का विरोध आज वे कर रहे हैं. भविष्य में भी ओबीसी महासभा अपने हक के लिए ऐसे प्रदर्शन जारी रखेगी. महासभा ने कहा कि 2023 में वह बड़ा जन आंदोलन करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.