ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव वालों के सामने महिला की हत्या: आरोपी ने पहले घर में घुसकर की मारपीट, फिर बाहर लाकर पत्थर से कुचल दिया, इधर सड़क हादसे में 4 घायल

टीकमगढ़/ बड़वानी। टीकमगढ़ जिले में एक युवक ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वारदात बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव की है। यहां गांव के बृजभान यादव ने पाल समाज की महिला पार्वती पाल उम्र 30 साल की घर में घुसकर पहले तो लात-घूसों और लाठी से जमकर पिटाई की, उसके बाद बाल पकड़कर घसीटते हुए घर बाहर लाकर गांव वालों के सामने पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

मृतका के पति का कहना है कि इससे पहले भी वह कई बार महिला के साथ मारपीट कर चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बृजभान यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में 4 लोग घायल

समीर शेख, बड़वानी। बड़वानी के सिलावद में दो बाइकों भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिससे बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान हड़बड़ाहट में एक बाइक चालक दो अन्य मोटरसाइकिलों को टक्कर मारकर भाग गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन छात्राएं भी हैं, जो बड़वानी से पानसेमल घर लौट रही थी। वहीं एक अन्य युवक पखालया का निवासी है।

घटना के बाद चारों घायलों को सिलावद अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच की जा रही है। घायल छात्राएं जीएनएम का एडमिशन लेने बड़वानी गई थी। जहां से वापस मोटरसाइकिल से घर लौटते समय सिलावद के पास यह घटना हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.