मुख्यमंत्री चौहान ने राजा राममोहन राय की जयंती पर किया नमन
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राजा राममोहन रॉय का जन्म 22 मई 1772 को हुआ था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को गति दी। भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। वे बाल विवाह, सती प्रथा, जातिवाद, कर्मकांड, पर्दा प्रथा के घोर विरोधी थे। श्री राय ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषाई प्रेस के प्रवर्तक, सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता और बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.