ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशिया व प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में अधिक सतर्कता और चिंता पैदा हो रही

बीजिंग| 22 मई को चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के साथ वार्ता करने के बाद संयुक्त रूप से संवाददाताओं से मुलाकात की । संबंधित सवाल के जवाब में वांग यी ने कहा कि अमेरिका की तथाकथित हिंद प्रशांत रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खासकर एशिया व प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में अधिक सतर्कता और चिंता पैदा हो रही है। अमेरिका इस रणनीति को गढ़कर मुक्ति व खुलेपन के बहाने से छोटे समूह बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसका उद्देश्य चीन को घेरना है। खतरनाक बात यह है कि अमेरिका बहाने बनाकर तथाकथित थाईवान सवाल व दक्षिण चीन सागर मुद्दे का उपयोग कर एशिया व प्रशांत क्षेत्र में अशांति पैदा कर रहा है।

वांग यी ने कहा कि तथ्यों से यह साबित होगा कि तथाकथित हिंद प्रशांत रणनीति मूल रूप से विभाजन करने, मुकाबला उकसाने और शांति को बर्बाद करने वाली रणनीति होगी। चाहे उसके रूप में कोई भी बदलाव क्यों न आए, वह अंत में जरूर विफल होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.