ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मधेपुरा में जहरीली शराब पीने से 1 की मौत

मधेपुरा में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आशंका है कि चारों ने जहरीली शराब पी थी। घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना इलाके की है। मामले पर मधेपुरा एसपी ने कहा- पुलिस मामले की जांच कर रही है।रविवार को औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो रिश्तेदारों समेत तीन की मौत हो गई। परिजनों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एंटी लिकर टास्क फोर्स प्रभारी सुदर्शन चौधरी और स्थानीय चौकीदार जय सिंह को निलंबित कर दिया।

वहीं, शराब के धंधे से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतकों में मदनपुर थाना के रानीगंज निवासी कृष्णा राम (60) और उसके रिश्तेदार झारखंड के अंबेडकर नगर ढोढी बस्ती निवासी संजय दास(51) व मदनपुर थाना के सिंदुआरा गांव निवासी पिंटू चौधरी (30) शामिल हैं। पुलिस कृष्णा राम और संजय दास के शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पिंटू के परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.